राष्ट्रीय नुन्हारिया मेहरा सकल समाज जनपरिषद द्वारा उमरेठ में होली मिलन समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का भव्य आयोजन RNMSSJP_Parasia

होली मिलन समारोह एवं संगठनात्मक बैठक भव्य रूप से संपन्न

उमरेठ(परासिया) - राष्ट्रीय नुन्हारिया मेहरा सकल समाज जनपरिषद द्वारा उमरेठ में होली मिलन समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का भव्य आयोजन समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। रंगों के इस पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, भाईचारे और संगठनात्मक सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया गया। कार्यक्रम की आयोजन समिति में श्री संदीप भावरकर, डॉ. नर्मदा भावरकर एवं श्री बाला साहेब सातनकर (राष्ट्रीय महासचिव) का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद बुनकर जी के नेतृत्व में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव बाला साहेब सातनकर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश भावरकर, राष्ट्रीय समन्वयक राजकुमार भावरकर, जिला अध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 54, नगर निगम छिंदवाड़ा धनराज भूरा भावरकर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भगवानदास भावरकर, प्रवक्ता भूषण खतारे एवं श्री कैलाश निरापुरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहखेड़, परासिया, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा सहित विभिन्न ब्लॉकों से दूर-दराज क्षेत्रों के समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, जिससे संगठन की व्यापक स्वीकार्यता एवं समाज की एकजुटता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। इस बैठक में तहसील उमरेठ कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई – जिसमे क्रमशः अध्यक्ष नीरज कोलारे (सरपंच, खजरी अंतु), कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र भावरकर (घागरतलाई), उपाध्यक्ष  सिरपत भावरकर (करला खुर्द), कलीराम रामटेके (भूली), मुकेश भावरकर (घागरतलाई), सचिव निखलेश भावरकर, पंकज सातनकर, सहसचिव ओमकार सातनकर (करला खुर्द), कन्हैया कोलारे (तिगाई), संगठन मंत्री देवकरण भावरकर (मॉल पिपरिया), छोटू कोलारे (पंचधार), प्रवक्ता नंदकिशोर, मनोज भावरकर (घागरतलाई), संरक्षक संतराम भावरकर (करला खुर्द), रमेश रामटेके (तालपिपरिया), संगीत मंडल अध्यक्ष अनिल भावरकर (घागरतलाई), जिला कार्यकारिणी – छिंदवाड़ा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामधार बायकार (मुजावर मॉल, मोहखेड़), जिला उपाध्यक्ष  संतराम कोलारे (बैलखेड़ा, मोहखेड़), जिला मीडिया प्रभारी – श्री मनमोहन आठनकर (जमुनिया मॉल, उमरानाला), जिला प्रवक्ता – कैलाश निरापुरे (खीरसाडोह) एवं भूषण खातरे (चांदामेटा) को दायित्व सौपा गया। महानगर एवं राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मे महानगर अध्यक्ष राजू बुनकर (मुंबई), राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश बुनकर (मॉल पिपरिया) को सौपा गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया तथा समाज हित, पारदर्शिता, संगठन मजबूती एवं सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद बुनकर जी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं के नेतृत्व विकास एवं सामाजिक सम्मान की रक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना का निर्माण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता रैली, संगोष्ठी, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक एकता सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज जागरण का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Thanks for reading blog and give comment.