कपड़ा बैंक के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न


छिन्दवाड़ा-  "कपड़ा बैंक" सेवा सहयोग संगठन छिन्दवाड़ा समिति अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर की अध्यक्षता में आगामी सेवा कार्य एवं वार्ड समिति सदस्यता अभियान के सम्बंध में संचालिका शिखा नामदेव के सहयोग से लर्निंग विंग्स प्लेस्कूल,गली न.3,सत्यम शिवम कॉलोनी छिन्दवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष मनीष कुशवाहा द्वारा दान राशि की जानकारी ऑडिट रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत की जिसे सदस्य द्वारा अवलोकन किया जाकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। परासिया विकासखंड में कपड़े सामग्री वितरण सेवा की सहमति बनी। अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर उपाध्यक्ष, निशा यादव महिला विंग प्रभारी सुश्री आराधना शुक्ला वरिष्ठ शुभचिंतक उर्मिला पाल, परासिया विकासखण्ड प्रभारी ललीता मनी सरवैया संगीत नादेकर कोषाध्यक्ष मनीष कुशवाहा सह सचिव जिला कलेक्शन प्रभारी सोनू विनोद पाटिल जिला कलेक्शन प्रभारी ओम बारसिया की गरिमामय उपस्थित की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री श्याम कौलारे द्वारा प्राप्त हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ