परासिया में कपड़ा बैंक का नया कॉलेक्शन पॉइंट का हुआ शुभारंभ

कपडा बैंक शाखा परासिया में आगामी कपड़े जूते-चप्पल वितरण एवं नवीन कलेक्शन पाइंट का शुभारंभ के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन मनजीत कौर जी के निवास स्थान पर रखा गया।। मीटिंग में कपड़े वितरण नया कलेक्शन पाइंट अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विकासखण्ड परासिया प्रभारी ललिता मनी सरवैया  एवं जुन्नारदेव विकासखंड प्रभारी नम्मू नियमुल हक जी के द्वारा कपडा बैंक की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।। बसन्त मालवीय चन्द्र भूषण एवं मनजीत कौर जी द्वारा कपड़ा बैंक के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। श्री बसंत मालवीय 

(जिला अध्यक्ष रजत समाज) श्री चंद्र भूषण डेहरिया (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मेहरा डेहरिया समाज) श्री मोहन नुन्हारिया(प्रबंधक नव जागृति मानस मंडल परासिया) अशोक (डेहरिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष डेरिया मेहरा समाज) श्री दशरथ सेन (सचिव सेन समाज) सम्पूर्ण विकासखण्ड परासिया प्रभारी ललिता मनी सरवैया  किरण विश्वकर्मा जी के द्वारा महिला विंग का गठन किया गया। महिला विंग परासिया कपड़ा बैंक अध्यक्ष मनजीत कौर, शशि मर्सकोले, उपाध्यक्ष वर्षा सल्लाम उपाध्यक्ष द्वारा कपड़ा बैंक का शुभारंभ किया गया।

कॉलेक्शन पॉइंट- कपड़ा बैंक परासिया कलेक्शन पाइंट मनजीत कौर शेरसिंग फर्नीचर मार्ट पिपरिया रोड परासिया।

श्रीमति मनजीत कौर अध्यक्ष महिला विंग कपड़ा बैंक परासिया- 7869417602, 9424650035, 8319564439, 9425147478



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ